स्टोव फटने से झुलसी महिला ने टाडा में तोड़ा दम
दीपावली की रात स्टोव फटने के कारण झुलसी विवाहिता ने रविवार को टाडा अस्पताल में दम तोड़ दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 09:00 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 09:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : दीपावली की रात स्टोव फटने के कारण झुलसी विवाहिता ने रविवार को टाडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शीतल पत्नी बबलू निवासी कोलका डाकघर कपाहड़ा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शीतल दीपावली की रात जब खाना बना रही थी तो स्टोव फट गया था। इससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर पहुंचे, लेकिन यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टाडा रेफर किया गया था। शीतल 90 फीसद तक झुलस गई थी। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें