कुनेला संगम पर 7000 श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
राधाष्टमी के स्नान पर चंद्रशेखर महादेव के कुनेला संगम पर सोमवार को क
संवाद सहयोगी, साहो : राधाष्टमी के स्नान पर चंद्रशेखर महादेव के कुनेला संगम पर सोमवार को करीब 7000 श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह चार बजे शिव के गूरों ने डुबकी लगाकर शाही स्नान की शुरुआत की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं का स्नान करने के लिए तांता लगा रहा। कुनेला संगम पर शाही स्नान से पहले चंद्रशेखर मंदिर साहो में जागरण होता है। यहां से चंद्रशेखर महादेव के गूर पवित्र छड़ी लेकर जाते हैं। पवित्र छड़ी व गूरों के स्नान के बाद यहां पर शाही स्नान करने का सिलसिला शुरू होता है।
पुरानी मान्यता के अनुसार, जब तक इस पवित्र छड़ी का स्नान नहीं होता तब तक यहां पर स्नान करने का कोई औचित्य नहीं होता है। स्नान करने के बाद कुनेला सीखर पर दर्शन करने के बाद चंद्रशेखर मंदिर साहो में लोग माथा टेकते हैं। माथा टेकने के बाद चंद्रशेखर महादेव की परिक्रमा के सात या 11 चक्कर लगाने के बाद स्नान का पूरा फल मिलता है। चंद्रशेखर मंदिर साहो में महादेव की अनुमति मिलने के बाद ही गूर स्नान स्थल की ओर प्रस्थान करते हैं। चंद्रशेखर महादेव का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां का शिवलिंग स्वयंभू है। ऐसे में यहां पर भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पूरा वर्ष भर श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां पर जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से भोलेनाथ से मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इस अवसर पर शिवा युवक मंडल देहरी द्वारा 26वां भंडारा लगाया गया। इसमें स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों में रवि शर्मा, धर्म ¨सह, भूपेंद्र कुमार, र¨वद्र हांडा, नीरज, सोनू महाजन, अदीप, दिनेश, मनीष, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र तथा महेंद्र आदि ने जिला प्रशासन व पुलिस का धन्यवाद किया है। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के कारण किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।