Move to Jagran APP

किसान मोर्चा भी संगठन को करेगा मजबूत

संवाद सहयोगी चंबा प्रदेश किसान मोर्चा जिला चंबा की बैठक त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में ह

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:18 PM (IST)
किसान मोर्चा भी संगठन को करेगा मजबूत
किसान मोर्चा भी संगठन को करेगा मजबूत

संवाद सहयोगी, चंबा : प्रदेश किसान मोर्चा जिला चंबा की बैठक त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष कल्याण चंद ने की। उन्होंने बताया कि हर मोर्चे और प्रकोष्ठों की तरह किसान मोर्चा भी संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाएगा व सरकार द्वारा चलाई हर योजना को जन-जन तक पहुंचाएगा।

loksabha election banner

संगठन की मजबूती को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग संगठन के साथ जुड़कर मजबूती प्रदान करें। बैठक के उपरांत पौधारोपण भी किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। जिलाध्यक्ष बालम सिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी लोगों द्वारा पौधारोपण किया जाना जरूरी है।

बैठक में जिला महामंत्री नरेश रावत, पवन भारद्वाज, भरमौर भाजपा मंडल की तरफ से महामंत्री विनोद ठाकुर, सचिव बालकृष्ण, उपाध्यक्ष अशोक कुमार भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.