Move to Jagran APP

हिमगिरी-आयल मार्ग पर जेसीबी खाई में गिरी, हेल्पर की मौत

थाना तीसा के तहत हिमगिरी-आयल मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिस कारण उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मनोज कुमार (19) पुत्र परस राम निवासी गांव सियावल डाकघर गनेड तहसील चुराह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को जेसीबी चालक योग राज पुत्र किशोरी लाल निवासी सियावल जेसीबी एचपी-

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 06:12 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 06:43 AM (IST)
हिमगिरी-आयल मार्ग पर जेसीबी खाई में गिरी, हेल्पर की मौत
हिमगिरी-आयल मार्ग पर जेसीबी खाई में गिरी, हेल्पर की मौत

जागरण टीम, सलूणी, तीसा : थाना तीसा के तहत हिमगिरी-आयल मार्ग पर शुक्रवार देररात एक जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिस कारण उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गई, जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मनोज कुमार (19) पुत्र परस राम निवासी गांव सियावल डाकघर गनेड तहसील चुराह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को जेसीबी चालक योग राज पुत्र किशोरी लाल निवासी सियावल जेसीबी एचपी-81-3211 लेकर बंद पड़े हिमगिरी-आयल मार्ग को बहाल करने के लिए गया हुआ था। मार्ग को बहाल करने के बाद वह देर रात हिमगिरी के लिए वापस आ रही था। इसमें हेल्पर मनोज कुमार भी मौजूद था। इस दौरान जब जेसीबी रात करीब साढ़े 11 बजे खैरना गांव के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिस कारण उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गई। जेसीबी के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। जहां पर उन्होंने पाया कि जेसीबी सड़क से निचली तरफ लुढ़क गई है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसकी कुछ देर बाद पुलिस थाना तीसा की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जेसीबी के साथ ही सड़क से निचली तरफ लुढ़के दोनों घायलों को सड़क तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में घायल चालक सहित हेल्पर को सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। जांच करने पर डॉक्टरों द्वारा मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल था, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हिमगिरी-आयल मार्ग पर शुक्रवार देररात को जेसीबी के खाई में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई है, जबकि, एक घायल है। पुलिस ने हादसे के बाद जेसीबी चालक के खिलाफ धारा 279, 304 (ए) मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना तीसा में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

prime article banner

डॉ. मोनिका, एसपी चंबा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.