हिमगिरी आयल मार्ग पर जेसीबी खाई में गिरी, हेल्पर की मौत
हिमगिरी-आयल मार्ग पर जेसीबी अनियंत्रित हाेकर खाई में गिर गयी जिससे हेल्पर की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चंबा, जेएनएन। थाना तीसा के तहत हिमगिरी-आयल मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिस कारण उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गई। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मनोज कुमार (19) पुत्र परस राम निवासी गांव सॉयबल डाकघर गनेड तहसील चुराह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को जेसीबी चालक योग राज पुत्र किशोरी लाल जेसीबी एचपी-81-3211 लेकर बंद पड़े हिमगिरी-आयल मार्ग को बहाल करने के लिए गया हुआ था। मार्ग को बहाल करने के बाद वह देर रात हिमगिरी के लिए वापस आ रही था। इसमें हेल्पर मनोज कुमार भी मौजूद था। इस दौरान जब जेसीबी रात करीब साढ़े 11 बजे खैरना गांव के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिस कारण उसमें सवार हेल्पर की मौत हो गई।
जेसीबी के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। जहां पर उन्होंने पाया कि जेसीबी सड़क से निचली तरफ लुढ़क गई है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। हेल्पर ने दम तोड़ दिया था। जबकि, चालक गंभीर रूप से घायल था, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
शराब के नशा में वाहन चलाते पकड़े गए दो चालक
वाहनों की जांच के दौरान सुंदरगढ़ पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चला रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से इस तरह का अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गयी है। पुलिस के अनुसार भष्मा में वाहनों की जांच कर जा रही थी तभी अवनकेला गांव के 30 वर्षीय हिमांशु नायक को शराब के नशे में पाया गया। वहीं, बरपाली में जांच के दौरान दीपक कुमरा को शराब के नशे में पाया गया जो मैक्सी पिकअप वैन लेकर जा रहा था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Chhath puja 2019: भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज, महापर्व के लिए सज गये घाट