Move to Jagran APP

महिलाओं को हिंसा के खिलाफ जागरूक करेगी संस्था

जागोरी संस्था की ओर से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही हिसा के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 05:08 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 05:08 PM (IST)
महिलाओं को हिंसा के खिलाफ जागरूक करेगी संस्था
महिलाओं को हिंसा के खिलाफ जागरूक करेगी संस्था

संवाद सहयोगी, चंबा : जागोरी संस्था की ओर से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही हिसा के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा। संस्था की ओर से मंगलवार को बाकायदा अभियान का शुभारंभ किया गया। जागोरी कार्यालय चंबा में मंगलवार को संस्था की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समन्वयक उमा कुमारी ने की।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि बैठक में अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के साथ-साथ अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान में अब तक 207 देश जुड़ चुके हैं। जागोरी संस्था इस अभियान को हर वर्ष मनाती है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रही हिसा का विरोध करना है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के सर्वे के अनुसार दुनिया की हर तीसरी महिला के साथ हिसा हो रही है। जागोरी इस अभियान को 30 नवंबर से लेकर आठ मार्च, 2022 तक चलाएगी। यह अभियान करीब 50 गांव, तीन डिग्री कालेज, दो नर्सिग कालेज, तीन आइटीआइ, पांच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तीन कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों में चलाया जाएगा।

महिला हिसा के विरोध में संदेश देने का मुख्य माध्यम नाटक, रैली, फिल्म, स्लोगन और समूह चर्चा व परिचर्चा रहेगी। उमा कुमारी ने कहा कि महिलाओं के साथ हिसा के मामले अकसर सामने आते रहते हैं। ऐसे ही अधिकतर मामलों में महिलाएं चुप्पी साध लेती हैं, जिस कारण हिसा करने वालों के हौसले बुलंद हो जाते हैं तथा वे कई बार महिलाओं के साथ हिसा करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण महिलाओं का अपने अधिकारों व कानून के प्रति जागरूक न होना है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके साथ कोई हिसा हो रही है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं, ताकि दोषियों को सजा मिल सके तथा वे दोबारा हिसा करने के बारे में न सोचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.