Move to Jagran APP

चंबा का ईश्वर सिंह मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट में चयनित

मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट 2019 सीजन-4 में जिला चंबा के ईश्वर सिंह उर्फ ईशू चौहान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 06:49 AM (IST)
चंबा का ईश्वर सिंह मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट में चयनित
चंबा का ईश्वर सिंह मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट में चयनित

संवाद सहयोगी, चंबा : मिस्टर एंड मिस इंडिया सुपर मॉडल हंट 2019 सीजन-4 में जिला चंबा के ईश्वर सिंह उर्फ ईशू चौहान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चयनकर्ताओं ने उन्हें सुपर मॉडल हंट सीजन-4 में चयनित किया है। इसके लिए ऑडिशन शनिवार को शिमला में लिए गए। इसमें प्रदेश के अन्य जिलों से भी प्रतिभाएं खोजी गई हैं। ईश्वर के चयन से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। ईश्वर सिंह पुत्र चैन सिंह निवासी गांव डंडी ग्राम पंचायत बाड़का के रहने वाले हैं। उन्होंने प्राथमिक स्तर की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक पाठशाला डंडी से की। उच्च शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका से पूरी करने के बाद 11वीं से स्नातक तक की पढ़ाई डीएवी बनीखेत से वर्ष इसी वर्ष पूरी की। वर्तमान समय में ईश्वर शिमला से एचएएस की कोचिग ले रहे हैं। ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्हें बचपन से ही अभिनेता बनने की ख्वाहिश है। इसलिए जब उन्हें इस ऑडिशन के बारे में पता चला तो वह तुरंत पहुंच गए। ऑडिशन देने के बाद चयनित होने पर वह काफी खुश हैं तथा राजस्थान के जयपुर में होने वाले सेमीफाइनल की तैयारी में जुट गए हैं। चंबा जिला के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.