Move to Jagran APP

चंबा में बनेगा इनडोर स्टेडियम, निखरेंगे खिलाड़ी

जिला चंबा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो यहां पर इन्हें

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Feb 2018 08:39 PM (IST)Updated: Sun, 18 Feb 2018 08:39 PM (IST)
चंबा में बनेगा इनडोर स्टेडियम, निखरेंगे खिलाड़ी
चंबा में बनेगा इनडोर स्टेडियम, निखरेंगे खिलाड़ी

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला चंबा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो यहां पर इन्हें तराशने की। यहां पर खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधाएं न मिल पाने से उनकी प्रतिभा में निखार नहीं आ रहा है। यहां पर न तो पर्याप्त खेल मैदान हैं और न ही खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सभी खेलों के कोच। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। यहां पर इनडोर स्टेडियम को बनाने के लिए प्रयास हो रहा है, जिसकी लगभग औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। यह स्टेडियम बन जाता है तो इसका चंबा के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। दैनिक जागरण ने खेल अधिकारी चंबा सुशील शर्मा से सुविधाओं व खामियों को लेकर बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश।

loksabha election banner

-----

सवाल : जिला में कोचों के पदों को भरने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।

जवाब : जिला में विभिन्न खेलों के कोचों के कई पद रिक्त हैं। दो प्रमुख खेलों हॉकी व वालीबॉल के कोच तैनात हैं, जोकि खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार रहे हैं। अन्य खेलों के कोचों के पद भरने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही कमी पूरी होती है, यहां पर खाली पद भर दिए जाएंगे।

सवाल : चंबा में इनडोर स्टेडियम की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो सकी हैं, ऐसा क्यों।

जवाब : इनडोर स्टेडियम की लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। एक विभाग से एनओसी आनी बाकी रह गई है। उसके आते ही भूमि स्थानांतरण का एक प्रपोजल उपायुक्त चंबा के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। जैसे ही भूमि विभाग के नाम होती है उसके बाद स्टेडियम निर्माण को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

सवाल : चंबा में इनडोर स्टेडियम बनने के बाद कौन-कौन सी खेलें करवाई जाएंगी।

जवाब : इनडोर स्टेडियम बनने के बाद उसमें सभी प्रकार की इनडोर खेलें करवाई जाएंगी। इनमें शू¨टग रेंज, बैड¨मटन, बास्केटबॉल, कुश्ती सहित अन्य खेलें शामिल हैं। इसके बनने के बाद चंबा के खिलाड़ियों की प्रतिभा में काफी निखार आएगा।

सवाल : चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं निखारने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।

जवाब : हां, चंबा के अधिकतर खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं, जोकि बेहतरीन प्रदर्शन भी करते हैं। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरे, इसके लिए विभाग द्वारा खेल मैदान बनाए जा रहे हैं।

सवाल : वर्तमान समय में विभाग द्वारा कितने खेल मैदान बनाए गए हैं या बनाए जा रहे हैं।

जवाब : खेल विभाग स्कूलों में खेल मैदान बनाने के लिए पैसा मुहैया करवाता है। वर्तमान समय में करीब साढ़े 14 लाख रुपये खेल मैदानों के लिए बजट आया था। इनमें से 12 लाख रुपये खेल मैदान बनाने के लिए 12 स्कूलों दिए जा चुके हैं। तीन अन्य स्कूलों से भी खेल मैदान के लिए प्रस्ताव आया था, जिसे उच्चाधिकारियोंको भेज दिया गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, इन स्कूलों को भी राशि मुहैया करवा दी जाएगी।

सवाल : क्या स्कूलों के अलावा अन्य संस्था भी बजट के लिए आवेदन कर सकती है।

जवाब : स्कूलों के खेल मैदानों के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाती है। लेकिन यदि किसी पंचायत में खेल मैदान की जरूरत है तो पंचायत का प्रस्ताव पारित कर उसे खेल विभाग को दिया जा सकता है। इसके बाद विभाग द्वारा इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाता है, उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

सवाल : युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए विभाग क्या कदम उठा रहा है।

जवाब : वर्तमान समय में युवा नशे सहित अन्य लत में फंस रहे हैं। इसका एक कारण उनका खेलों से दूर होना व मोबाइल भी है। उन्हें खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा खेलें करवाई जाती हैं, जिनमें हर खिलाड़ी भाग ले सकते है। इसके लिए उन्हें उचित ईनाम भी दिया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.