बीआर अंबेडकर टीम ने झटका पहला स्थान
संवाद सूत्र तेलका राजकीय महाविद्यालय तेलका में संविधान दिवस व विधि दिवस के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सर्वप्रथम कॉलेज के प्राध्यापक केवल कृष्ण ने छात्रों व प्राध्यापकों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रोफेसर देस राज ने संविधान निर्माताओं मौलिक अधिकार तथा कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकतंत्रीय प्रणाली में देश का संविधान सर्वोपरी होता है जो कि हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। ऐसे में
संवाद सूत्र, तेलका : राजकीय महाविद्यालय तेलका में संविधान दिवस व विधि दिवस पर हुए कार्यक्रम प्राध्यापक केवल कृष्ण ने विद्यार्थियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इसके बाद प्रोफेसर देसराज ने संविधान निर्माताओं, मौलिक अधिकार तथा कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकतंत्रीय प्रणाली में देश का संविधान सर्वोपरी होता है, जो हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है। ऐसे में सभी को संविधान का सम्मान करना चाहिए। इसके बाद प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीआर अंबेडकर की टीम विजेता रही व भाषण प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस अवपर पर प्राध्यापक राजेश कुमार, शिल्पा शर्मा व सुरेंद्र कुमार आदि भी मौजूद रहे।