Move to Jagran APP

इंसान को हमेशा करने चाहिए अच्छे कर्म

संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:30 AM (IST)
इंसान को हमेशा करने चाहिए अच्छे कर्म
इंसान को हमेशा करने चाहिए अच्छे कर्म

संवाद सहयोगी, चंबा : संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों सहित दूरदराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंच पर विराजमान महात्मा दुनी चंद ने श्रद्धालुओं को प्रवचनों से भाव विभोर किया। उन्होंने कहा कि इंसान को हमेशा अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। साथ ही अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक बनाना चाहिए, क्योंकि नकारात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति कभी भी जिदगी में कामयाब नहीं हो सकता। सकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति इतिहास रचते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि ज्ञान की उपलब्धता के पश्चात चित की चंचलता को पूर्ण शांत करने के लिए साधक को उसमें निरंतर स्थिर रहने की आवश्यकता है। इसके लिए सेवा, सुमिरन व सत्संग निरंतर करते रहने की आवश्यकता है। आज की भागदौड़ भरी जिदगी में इंसान परमात्मा को भूलता जा रहा है। वह भौतिक सुखों की तरफ भाग रहा है, जो कि सही नहीं है। भौतिक वस्तुएं कुछ समय के लिए तो सुख का अनुभव करवा सकती हैं, लेकिन पूरी जिदगी नहीं। सच्चा सुख व शांति तो प्रभु के चरणों में पहुंचकर ही मिल सकता है। हमेशा गुरु के मार्गदर्शन में प्रभु को प्राप्त करने में अग्रसर रहने वाला इंसान ही खुश व संतुष्टी का अनुभव कर सकता है। निरंकार परमात्मा की शरण में जाने से इंसान वह सबकुछ प्राप्त कर लेता है, जोकि उसे पाने में असंभव लगता है। उसके चरणों में जाने से असीम शांति मिलती है।

निरंकारी मिशन में सबसे पहले सतगुरु की ओर से ब्रह्मज्ञान की दिव्य लौ मानव के मन में जगाई जाती है। जब मानव इन भावों को मानकर जीवन जीने की पद्धति को अपनाता है तो गुरु कृपा के कारण मन में उत्पन्न होने वाले विकार धीरे-धीरे समाप्त होते जाते हैं।

---------

हरिराय मंदिर में गूंजे भजन

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय स्थित हरिराय मंदिर में रविवार को महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। सुबह से महिलाएं मंदिर में एकत्रित हो गई तथा भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। महिलाएं हर रविवार को मंदिर में भजन-कीर्तन करती हैं। महिलाओं ने कहा कि उन्हें मंदिर में आकर जो शांति मिलती है, वह अन्य किसी भी स्थान पर नहीं मिलती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.