भरमौर के पलाणी गांव में दो मंजिला मकान राख
ना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर जायजा लिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस बारे में भरमौर प्रशासन को सूचना दे दी गई है। काहन सिंह प्रधान बडग्रां पंचायत।
संवाद सहयोगी, भरमौर : उपमंडल की दुर्गम ग्राम पंचायत बडग्रां के पलाणी गांव में वीरवार रात आग लगने से दो मंजिला मकान राख हो गया। जिस समय रात को मकान में आग लगी, उस दौरान घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य शादी में हिस्सा लेने चंबा गए हुए थे। लिहाजा ग्रामीणों ने मकान से उठी लपटों को देख आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मकान सहित भीतर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। महाजन राम पुत्र पृथु का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। मकान में करीब छह से सात कमरे थे। मकान लकड़ी का होने के कारण पूरी तरह से जल गया। मकान में आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। देर रात सभी अपने घरों में सोए हुए थे। इस दौरान मकान से अचानक धुंआ व आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। मकान से लपटें उठती देख साथ लगते घरों में रहने वाले लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तथा प्रभावित परिवारों को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग को काबू करने का प्रयास किया।
बडग्रां के पलाणी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जला है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची व आगामी कार्रवाई शुरू की गई। घटना में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
पीपी सिंह,एडीएम भरमौर। पलाणी गांव में बीते वीरवार रात आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर जाकर जायजा लिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस बारे में भरमौर प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
काहन सिंह, प्रधान बडग्रां पंचायत।