तीसरे दिन वाहनों के लिए बहाल हुआ होली मार्ग
संवाद सहयोगी, होली : उपतहसील होली का संपर्क मार्ग तीसरे दिन छोटे व बड़े वाहनों के लिए आखिर
संवाद सहयोगी, होली : उपतहसील होली का संपर्क मार्ग तीसरे दिन छोटे व बड़े वाहनों के लिए आखिरकार बहाल हो गया। इससे यहां पर लोगों ने राहत की सांस ली। खड़ामुख के पास भूस्खलन से सड़क पर मलबा आ जाने से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। इससे यहां पर लोगों की दिक्कतें बढ़ गई थीं। हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीम मार्ग से मलबे को हटाने के लिए जुटी हुई है, लेकिन उन्हें सफलता शनिवार शाम को मिली। मार्ग बंद होने के कारण होली में दूध, सब्जी, ब्रेड व अन्य खाद्य पदार्थो की सप्लाई भी ठप हो गई थी।
वीरवार देर शाम कुछ छोटे वाहन चालक वाहनों को होली की तरफ ले गए थे, लेकिन उसके बाद से वाहनों की आवाजाही ठप थी। यहां पर बुधवार देर रात पहाड़ी दरकने से यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई थी। तीन दिन लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुटी रही। यहां पर लोगों को वाहनों की अदला-बदली करके गंत्वय तक पहुंचना पड़ रहा था। भारी-भरकम चट्टानें गिरी होने के कारण विभाग को यहां पर मार्ग को बहाल करने में समय लगा। मार्ग से चट्टानों को हटाने के लिए उन्हें ब्ला¨स्टग करके तोड़ना पड़ा।
शनिवार सुबह दस बजे के बाद मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। शनिवार को भी दिनभर लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग को बहाल करने में जुटी रही। देर शाम को मार्ग को बड़े वाहनों के लिए भी बहाल किया गया। लोगों ने लोक निर्माण विभाग का मार्ग को बहाल करने के लिए आभार जताया है।