चंबा कॉलेज में विद्यार्थियों ने मनाया होली पर्व
डिग्री कॉलेज चंबा में सोमवार को होली पर्व मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 04:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : डिग्री कॉलेज चंबा में सोमवार को होली पर्व मनाया गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरों को गुलाल लगाया व त्योहार की बधाई दी। विद्यार्थियों ने बताया कि होली के दिन तो छुट्टी रहेगी, इसलिए हमने आज ही होली मनाने का फैसला किया है। रंगों के इस त्योहार पर विद्यार्थियों की खुशी साफ झलक रही थी। वे नाचते-गाते हुए होली मना रहे रहे थे।
कॉलेज प्राचार्य शिव दयाल ने विद्यार्थियों को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व रंगों का त्योहार है। रंगों का मानव जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को होली पर पानी की बर्बादी न करने और होली गुलाल से ही खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि होली खेलते समय अपनी आंखों का बचाव करें और अच्छे रंगों का ही इस्तेमाल करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें