पहाड़ी से गिरे पत्थर, छह लोग घायल
संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा शहर के साथ लगते पक्काटाला मोहल्ले में कुछ लोग उस समय पत्थरों की
संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा शहर के साथ लगते पक्काटाला मोहल्ले में कुछ लोग उस समय पत्थरों की चपेट में आ गए, जब वह बालू से चंबा के लिए वापस लौट रहे थे। हादसे में करीब छह लोग घायल हुए हैं।
रविवार शाम कुछ लोग बालू से वाया पक्काटाला होकर चंबा शहर की ओर आ रहे थे कि इस दौरान रास्ते में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इसकी चपेट में करीब छह लोग आ गए। इसमें सभी लोग घायल हो गए। सभी को तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर आए दिन पत्थर गिरते रहते हैं जिससे कई बार लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से इसकी रोकथाम के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो।