गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज निकलेगी प्रभातफेरी
गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व गुरु ¨सह सभा सदर बाजार डलहौजी द्वारा 23 नवंबर को मनाया जाएगा। ¨सह सभा के पदाधिकारी सरदार परमजीत ¨सह ने कहा कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 03:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डलहौजी : गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व इस वर्ष भी गुरु ¨सह सभा सदर बाजार डलहौजी की ओर से 23 नवंबर को मनाया जाएगा। ¨सह सभा के पदाधिकारी सरदार परमजीत ¨सह ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 13 नवंबर से शहर में तड़के प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में शामिल साध-संगत की सेवा का कार्य अविनाश प्लाह के घर किया जाएगा। वहीं, अन्य दिनों में भी विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। सरदार परमजीत ¨सह ने क्षेत्रवासियों से प्रभातफेरी व अन्य कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें