Move to Jagran APP

चुवाड़ी में सांसद ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा

भाजपा मंडल भटियात के तत्वाधान में मंगलवार को चुवाड़ी में गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांगड़ा-चंबा संसदीय हलके के सांसद किशन कपूर ने यात्रा की अगुवाई की। जबकि भटियात हलके के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल इस मौके पर विशेष रुप से मौजूद रहे। गांधी संकल्प यात्रा दौरान लोगों को संबोधित करते हुए गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन चलाकर अंग्रेजों को उनके घुटनों पर ला दिया है। वहीं गांधी जी ने विश्व भर को सत्य और अहिसा का मार्ग दिखाया। सांसद किशन कपूर ने लोगों से सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने का

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 06:39 AM (IST)
चुवाड़ी में सांसद ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा
चुवाड़ी में सांसद ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : भाजपा मंडल भटियात के तत्वाधान में मंगलवार को चुवाड़ी में गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांगड़ा-चंबा संसदीय हलके के सांसद किशन कपूर ने यात्रा की अगुवाई की, जबकि भटियात हलके के विधायक विक्रम सिंह जरयाल इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

loksabha election banner

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन चलाकर अंग्रेजों को उनके घुटनों पर ला दिया है। गांधी जी ने विश्व को सत्य और अहिसा का मार्ग दिखाया। सांसद किशन कपूर ने लोगों से सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने व इस मुहिम को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक को नष्ट होने में सैकड़ों वर्ष लग जाते हैं। प्लास्टिक जहां लोगों के स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए ही हानिकारक है वहीं जानवरों के लिए भी घातक है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के थैलों का उपयोग न करने की अपील की। वहीं चुवाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर दुकानों व घरों में जाकर लोगों को गांधी जी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा अब 120 दिनों की होगी और यात्रा का समापन 31 जनवरी 2020 को होगा। इसके उपरांत सांसद किशन कपूर ने जन समस्याएं भी सुनी व समस्याओं का निवारण किया। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.