चार दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ जोत मार्ग
वार को यातायात बहाल करने में कामयाबी हासिल कर ली है। वाहनों की आवाजाही आरंभ होने से जोत मार्ग पर पड़ने वाले दर्जनों गांवों का संपर्क भी पुन जुड़ गया है। मार्ग खुलने के बाद बर्फ में अठखेलियां करने को लेकर लोगों ने जोत का रुख करना भी आरंभ कर दिया है। लोकनिर्माण विभाग सहायक अभियंता चुवाड़ी नरेंद्र चौधरी ने बताया कि मार्ग पर बर्फ को हटाकर छोटे वाहनों को बहाल कर दिया गया है। वाहन चालकों को एतिहात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : बर्फबारी के कारण बंद चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए शुक्रवार को खोल दिया गया। सुबह दस बजे से जोत मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि परिवहन निगम व निजी बस ऑपरेटर अभी तक जोत मार्ग से बसें भेजने का जोखिम उठाने से गुरेज कर रहे हैं। बीते सोमवार दोपहर बाद जोत में बर्फबारी के कारण मार्ग बंद हो गया था। जोत मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही आरंभ होने से बर्फ में कैद गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, लोक निर्माण विभाग ने जोत मार्ग पर सुबह-शाम तापमान में गिरावट के चलते बर्फ के जमने से मार्ग फिसलन बढ़ने के चलते चालकों से ड्राइविग करते वक्त एहतियात बरतने को कहा है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर जमी बर्फ को हटाकर यातायात बहाल किया है। जोत मार्ग पर यातायात बहाल होने से अब लोगों को बनीखेत के करीब तीस किलोमीटर लंबे सफर से भी निजात मिल गई है। चंबा- जोत मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे यातायात ठप पड़ा हुआ था। बर्फ होने के चलते जोत मार्ग पर दौड़ने वाली छोटे वाहनों को भी वाया बनीखेत भेजा जा रहा था। लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी का दौर थमते ही मार्ग से बर्फ हटाने का काम छेड़ दिया था। लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता चुवाड़ी नरेंद्र चौधरी ने बताया कि मार्ग पर बर्फ को हटाकर छोटे वाहनों को बहाल कर दिया गया है। वाहन चालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।