चामुंडा मंदिर से सटे जंगल में लगी आग
शहर के एतिहासिक चामुंडा माता मंदिर से सटे जंगल में शुक्रवार को
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सूत्र, सुराड़ा : शहर के एतिहासिक चामुंडा माता मंदिर से सटे जंगल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। सूखी घास से भड़की आग की जानकारी लोगों ने वन विभाग व अग्निशमन विभाग को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काबू पा लिया। आग काफी दूर तक फैल गई थी लेकिन बारिश शुरू हो गई। इससे वन विभाग की टीम समेत अग्निशमन के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इससे पहले भी शरारती तत्वों ने चामुंडा मंदिर के पास लगते जंगल में आग लगाई थी, इससे वन विभाग को काफी नुकसान हुआ है। बीते कुछ दिनों से जंगल व शहर के कूड़ेदान में आग लगाकर कूड़े को जलाया जा रहा है। हरदासपुरा के स्थानीय निवासी अजय कुमार, विकेश, रविद्र, कर्ण सिंह का कहना है कि जंगल में आग लगाने वालों पर कार्रवाई हो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें