हर बूथ पर पहुंचेगा किसान प्रपत्र, बनेंगे प्रहरी
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल डलहौजी की ओर से शुक्रवार को
संवाद सहयोगी, सुरंगानी : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मंडल डलहौजी की ओर से शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के अध्यक्ष किशोरी लाल ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय ठाकुर भी मौजूद थे। इस दौरान पार्टी की ओर से भेजे किसान प्रपत्र को हर बूथ पर पहुंचाने व हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी बनाने का निर्णय लिया गया।
किशोरी लाल ने कहा कि तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो इस काम को समय से पहले पूरा करेगी। उन्होंने कृषि कानून पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कृषि मंत्री का का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा और सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाया जाएगा ताकि उन्हें लाभ मिल सके। इस अवसर पर मंडल महामंत्री देसराज बसंत, जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संदीप कुमार, मीडिया प्रभारी व्यास देव, किसान मोर्चा महामंत्री सुन्नी राम, आइटी सेल से दीपक शर्मा व उपाध्यक्ष किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।