Move to Jagran APP

भूरी सिंह संग्रहालय में सजी प्रदर्शनी

जिला मुख्यालय स्थित भूरी सिंह संग्रहालय में बुधवार को समकालीन चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न अंचलों के चित्रकारों के कुल 20 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। बुधवार को प्रदर्शनी के शुभारंभ पर जिला पर्यटन अधिकारी विजय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी आगामी माह तक लोगों को निहारने के लिए खुली रहेगी। संग्रहालय के अध्यक्ष सुरेश नड्डा ने बताया कि कैनवास पर अंकित की गई कलाकृतियां तैल रंगों तथा एग्रेलिक रंगों से बनाई गई हैं। ये चित्र राष्ट्रीय पेंटिग शिविर के दौरान शिमला में बनाई गई थे। शिमला

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 05:29 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:36 AM (IST)
भूरी सिंह संग्रहालय में सजी प्रदर्शनी
भूरी सिंह संग्रहालय में सजी प्रदर्शनी

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय स्थित भूरी सिंह संग्रहालय में बुधवार को समकालीन चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न अंचलों के चित्रकारों के कुल 20 चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। बुधवार को प्रदर्शनी के शुभारंभ पर जिला पर्यटन अधिकारी विजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी आगामी माह तक लोगों को निहारने के लिए खुली रहेगी। संग्रहालय के अध्यक्ष सुरेश नड्डा ने बताया कि कैनवास पर अंकित की गई कलाकृतियां तैल रंगों तथा एग्रेलिक रंगों से बनाई गई हैं। ये चित्र राष्ट्रीय पेंटिग शिविर के दौरान शिमला में बनाई गई थे। शिमला के गेयटी थियेटर में प्रदर्शनी के बाद अब इन्हें चंबा मुख्यालय स्थित भूरी सिंह संग्रहालय में लगाया गया है। ये चित्र अब भूरी सिंह संग्रहालय की वीथी में स्थाई रूप से प्रदर्शित रहेंगे। उद्घाटन के बाद चंबा नगर के कला प्रेमियों ने इन चित्रों को निहारा। इस अवसर पर पदमश्री विजय शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, नीरज निराला तथा दीपक जोशी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.