इरफान व सपना दौड़ स्पर्धा में निकले सबसे आगे
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका में स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेम राज चौहान की देखरेख में हुआ। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां के डॉ. अनिल ठाकुर व डॉ. मनीषा ने स्कूल के छात्रों को स्वास्थ्य को
संवाद सूत्र, तेलका : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तेलका में स्वास्थ्य को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेमराज चौहान की देखरेख में हुआ। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां के डॉ. अनिल ठाकुर व डॉ. मनीषा ने स्कूल के छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सबसे पहले स्कूल के अध्यापकों की रन फॉर फन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पवन देवल व वंदना देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें दसवीं के इरफान ने पहला, नौवीं कक्षा के इमरान ने दूसरा व आठवीं कक्षा के मनीष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लड़कियों में सपना ने पहला, दीक्षा ने दूसरा व लता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा स्वास्थ्य विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसके बाद डॉ. अनिल ठाकुर ने बच्चों को गर्मियों में होने वाली बीमारियों व उनके उपचार परहेज की विस्तार से जानकारी दी। अंत में प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को ईनाम बांटे। स्वास्थ्य विषय संजीव ठाकुर ने सभी को जागरूक किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालवां के डॉ. अनिल ठाकुर ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस डब्लूएचओ के सौजन्य से मनाया जाता है। इसमें विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाना जरूरी है। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक कमलेश कुमार, सुभाष चंद, अजय कुमार, अनीता देवी, विमल कुमार, शारीरिक शिक्षक महेंद्र कुमार व वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।