सक्षम एजुटेक संस्थान चंबा में रोजगार मेला 14 को
संवाद सहयोगी चंबा सक्षम एजुटेक संस्थान चंबा में 14 नवंबर को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि रोजगार मेले में वर्धमान और थ्रेड्ज लिमिटेड कंपनी 100 से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करेंगी। उन्होंने बताया कि चयनित होने वाले लड़के और लड़कियों को प्रतिमाह 12600 रूपए वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्हें कंपनी के गुरदासपुर और पठानकोट के प्लांट में सेवाएं देनी होंगी। उन्होंने इच्छुक
संवाद सहयोगी, चंबा : सक्षम एजुटेक संस्थान चंबा में 14 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि रोजगार मेले में वर्धमान और थ्रेड्ज लिमिटेड कंपनी 100 से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करेंगी। उन्होंने बताया कि चयनित होने वाले लड़के और लड़कियों को प्रतिमाह 12600 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्हें कंपनी के गुरदासपुर और पठानकोट के प्लांट में सेवाएं देनी होंगी। उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से आह्वान किया है कि वे अपने मूल दस्तावेजों की प्रति व चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर 14 नवंबर को सुबह दस बजे सक्षम एजुटेक शिक्षण संस्थान डोगरा बाजार चंबा में पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 01899- 225761 पर संपर्क किया जा सकता है।