यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Earthquake in Chamba: हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
Earthquake in Chamba हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुरुवार रात को 9 बजकर 34 मिनट 32 सेकंड पर हिमाचल की धरती हिली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 रही जोकि जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इसका मुख्य केंद्र बिंदु चंबा रहा अभी तक कोई जानमाल की सूचना नहीं है।
घरों से बाहर निकले लोग
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बात की जानकारी साझा की है। अचानक आए भूकंप से लोग अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए। वहीं इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है। किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं कांगड़ा में भी झटके महसूस किए गए।
An earthquake of magnitude 5.3 on the Richter Scale hit Chamba, Himachal Pradesh, at 21:34 pm today: National Center for Seismology pic.twitter.com/DuHDZGSftq
— ANI (@ANI) April 4, 2024
