चंबा में फिर कांपी धरती, सहमे लोग
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि भूकंप प्राकृतिक आपदा है जिसका अंदाजा पूर्व में लगाना मुश्किल है।
जागरण टीम, शिमला/चंबा। चंबा में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। जिले में तीन दिन के भीतर भूकंप के छह झटके आने से लोग सहमे हुए हैं।
भूकंप का पहला झटका शनिवार सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.6 आंकी गई। भूकंप का दूसरा झटका सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 4.1 थी। भूकंप के झटके महसूस करते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र चंबा में सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके शुक्रवार को प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि भूकंप प्राकृतिक आपदा है जिसका अंदाजा पूर्व में लगाना मुश्किल है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन ¨सह ने बताया कि भूकंप से जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश अति संवेदनशील जोन चार व पांच में है।
Himachal Pradesh: Earthquake of magnitude 3.5 hit Chamba at 9:57 am pic.twitter.com/yvXEnH2pyc— ANI (@ANI_news) May 21, 2017
यह भी पढ़ेंः हिमाचल में भाजपा की नब्ज टटोल रहे मंगल पांडेय
हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें