Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रमेश भारती ने बतौर प्राचार्य संभाला कार्यभार

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 04 Sep 2020 07:28 PM (IST)

    जागरण संवाददाता चंबा डॉ. रमेश भारती ने शुक्रवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    रमेश भारती ने बतौर प्राचार्य संभाला कार्यभार

    जागरण संवाददाता, चंबा : डॉ. रमेश भारती ने शुक्रवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के प्राचार्य का कार्यभार संभाल लिया। डॉ. पीके पुरी द्वारा सेवानिवृत्ति लेने के उपरांत सरकार ने उन्हें प्राचार्य बनाया है।

    डॉ. भारती ने बताया कि प्राचार्य से पहले वह चिकित्सक हैं तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो इसलिए हरसंभव सहायता करने की पूरी कोशिश रहेगी। चंबा मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों की हर समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी कर्मठता के साथ निभाएंगे। चंबा मेडिकल कॉलेज की भलाई के लिए फैकल्टी सदस्यों समेत सभी कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। सभी कर्मचारियों के साथ व सरकार के सहयोग से चंबा मेडिकल कॉलेज में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

    डॉ. रमेश भारती 2005 से टांडा मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उन्हें कैंसर सर्जरी में महारत हासिल है। इसके लिए उन्हें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से फेलोशिप मिली है। वह जनवरी 2017 से अप्रैल 2018 तक टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिसिपल भी रहे हैं। इसके बाद इनका तबादला चिकित्सा शिक्षा सलाहकार के पद पर कर दिया था। डॉ. भारती ने इसे प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर वह टांडा मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य लगाया गया है। डॉ. रमेश भारती ने टांडा मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य रहते हुए 200 से अधिक ऑपरेशन किए। वह 2015 से 2017 तक भारतीय सर्जन एसोसिएशन के नॉर्दर्न चैप्टर के अध्यक्ष भी रहे हैं।