Move to Jagran APP

डीपी मल्होत्रा की द किगडम ऑफ चंबा डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज

भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता धर्म मल्होत्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री फिल्म द किगडम ऑफ चंबा को रिलीज कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 08:52 PM (IST)
डीपी मल्होत्रा की द किगडम ऑफ चंबा डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज
डीपी मल्होत्रा की द किगडम ऑफ चंबा डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज

संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा के अध्यक्ष एवं जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता धर्म मल्होत्रा ने अपनी बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री फिल्म द किगडम ऑफ चंबा को रिलीज कर दिया है। यह डॉक्यूमेंट्री भारतीय पब्लिक स्कूल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। इसमें चंबा के बारे में ऐतिहासिक और पुरातात्विक संपूर्ण जानकारी है। यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका में प्रकाशित हुई उनकी दो किताबों पुरातात्विक और ऐतिहासिक चंबा पर आधारित है।

loksabha election banner

इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से पूर्व चंबा राज्य के बारे में शैक्षणिक तथा ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मल्होत्रा ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट्री तीन भागों में प्रकाशित होगी। अगले दो भाग आने वाले दो रविवार को प्रकाशित किए जाएंगे, जब चंबा मिजर महोत्सव मना रहा होगा। इस डॉक्यूमेंट्री की शूटिग वर्ष 2006 और 2007 में हुई थी, लेकिन किन्ही कारणों से यह प्रकाशित नहीं की जा सकी। इसमें हिमालय की गोद में बसी शिव भूमि चंबा के बारे में पूर्ण जानकारी है। चंबा के इतिहास के बारे में सही व तथ्यों पर आधारित जानकारी लोगों को इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से मिलेगी। फिलहाल इसे अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित किया गया है परंतु जल्द ही हिदी में भी इसे प्रकाशित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.