Move to Jagran APP

खेल मैदान का अभाव, नहीं निखर पा रही प्रतिभा

विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत साहो में खेल मैदान न होने से युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैदान न होने से युवा किसी भी खेल का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 03:51 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 03:51 PM (IST)
खेल मैदान का अभाव, नहीं निखर पा रही प्रतिभा
खेल मैदान का अभाव, नहीं निखर पा रही प्रतिभा

दिक्कत

loksabha election banner

- युवाओं ने जिला प्रशासन व खेल विभाग से की मैदान बनाने की मांग

- अन्य पंचायतों में जाकर करनी पड़ती है खेलों की तैयारी

संवाद सहयोगी, साहो : विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत साहो में खेल मैदान न होने से युवाओं की प्रतिभा निखर नहीं पा रही है। मैदान न होने से युवा किसी भी खेल का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। युवाओं ने साहो में खेल मैदान बनाने की कई बार जिला प्रशासन व राजनेताओं से गुहार लगाई, लेकिन आज दिन तक समस्या का हल नहीं हुआ है। इससे युवाओं में रोष है।

स्थानीय युवाओं ने बताया कि साहो पंचायत में अभी तक किसी भी प्रकार का खेल मैदान बनाने में किसी ने भी कोई रुचि नहीं दिखाई है। इस कारण युवाओं को खेलने व अभ्यास के लिए गांव से दूर अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। ऐसे में युवाओं को समय व आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। खेल मैदान के अभाव से युवा खाली समय का सदुपयोग नहीं कर पाते हैं। लिहाजा, प्रशासन व खेल विभाग को खेल मैदान निर्माण के लिए प्रयास करने चाहिए। युवाओं ने जिला प्रशासन और खेल विभाग से मांग की है कि जल्द साहो में खेल मैदान निर्माण के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। साहो में खेल मैदान नहीं है, जिस कारण यहां युवाओं को खेलने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। यदि खेल मैदान बनाया जाता है तो इससे युवाओं की प्रतिभा निखरेगी और उन्हें तैयारी करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा।

प्रेम ¨सह, निवासी दियूल। साहो में खेल मैदान की मांग युवा काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां खेल मैदान नहीं बनाया जा रहा है। इससे यहां पर युवाओं में आक्रोश है। यहां खेल मैदान का निर्माण करवाया जाए, ताकि युवाओं को लाभ मिले।

लाल ¨सह डढवाल, निवासी देहरी। आज के समय में खेल मैदान की काफी महत्ता है। खेल मैदान होने से युवा अभ्यास करके अपने खेल कौशल को निखार सकते हैं। साहो में खेल मैदान बनने से काफी खिलाड़ी निकल सकते हैं। सरकार व जिला प्रशासन को यहां पर खेल मैदान बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

नरेंद्र वर्मा, निवासी साहो। साहो के अधिकतर युवा पुलिस व सेना में भर्ती होना चाहते हैं, लेकिन खेल मैदान नहीं होने के कारण उन्हें यहां पर तैयारी करने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। यदि खेल मैदान बने तो युवाओं का भविष्य संवरेगा। सरकार को इस संबंध में कदम उठाने चाहिए।

रजब शेख, निवासी टिकरी। हर मुख्य स्थान पर खेल का मैदान होना समय की मांग है। खेल मैदान न होने के कारण युवाओं को खेलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता है, जिस कारण वे नशे की ओर आकर्षित होते हैं। खेल मैदान होंगे तो युवा यहां तैयारी कर अपना भविष्य संवार सकते हैं।

¨रकू, निवासी कुठार। युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकना है तो खेल मैदान का होना बहुत जरूरी है। यदि खेल मैदान बनाया जाता है तो युवाओं का ध्यान नशे की ओर नहीं जाएगा तथा वे एक अच्छे खिलाड़ी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

शुभम महाजन, निवासी देहरा। साहो में खेल मैदान की मांग ध्यान में है। इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही औपचारिकताएं पूरी होंगी, उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हरिकेश मीणा, उपायुक्त चंबा। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। खेल मैदान बनवाने का मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

पवन नैय्यर, सदर विधायक चंबा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.