जागरूकता से मिटेगा गंदगी का दाग
संवाद सहयोगी, चंबा : डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में शुक्रवार को दैनिक जागरण की ओर से 'मेर
संवाद सहयोगी, चंबा : डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में शुक्रवार को दैनिक जागरण की ओर से 'मेरा भारत स्वच्छ' अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने स्कूल परिसर व आसपास सफाई की। सफाई अभियान के बाद पूरे खेल मैदान व गलियों को चकाचक किया गया। करीब डेढ़ क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अशोक गुलेरिया ने श्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को दैनिक जागरण की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कर्मचारियों को आगे भी इसी तरह से लगन और निष्ठा के साथ सफाई अभियान को जारी रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी इन कर्मचारियों के काम की सराहना की और इस उत्साह को आगे भी इसी तरह बनाए रखने का आह्वान किया। लोगों से स्वच्छता के लिए आगे आने की अपील की गई।
दैनिक जागरण का यह अभियान काफी अच्छा है। लोगों को शहर को स्वच्छ बनाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। सफाई बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी लोग सफाई रखने के लिए आगे आएंगे तो गंदगी फैलेगी ही नहीं।
अशोक गुलेरिया, प्रधानाचार्य डीएवी स्कूल चंबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत को स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया है। ऐसे में दैनिक जागरण ने स्वच्छता की मुहिम आने वाले दिनों में असर दिखाएगी। स्वच्छता अभियान में लोग जुड़ रहे हैं। ऐसे अभियानों से लोगों में भी जागरूकता आएगी।
अश्वनी, अध्यापक डीएवी स्कूल। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए लोगों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण होती है। स्वच्छता अभियान को शुरू करके समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया है। अगर हर कोई स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाएगा तो संपूर्ण भारत स्वच्छ होगा।
प्रीतम, अध्यापक डीएवी स्कूल। नगर परिषद के कर्मचारी तो साफ-सफाई की ओर पूरा ध्यान दे रहे हैं, लेकिन इसमें लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। अगर लोग भी सफाई को लेकर जागरूक होंगे तो हमारे आसपास गंदगी फैलेगी ही नहीं।
अनीता, अध्यापक डीएवी स्कूल। स्वच्छ भारत अभियान में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। अगर हर कोई लोग अपनी जिम्मेदारी को समझे तो समस्या ही हल हो जाएगी। लोग कूड़े को खुले में फेंक रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा करने वालों को पहले जागरूक किया जाएगा
पीपी ¨सह, अध्यापक डीएवी स्कूल।
सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला सराहनीय है। सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने की जो प्रथा दैनिक जागरण ने शुरू की है वह काफी बढि़या है। इससे उनका उत्साह बढ़ेगा। अन्य लोगों के लिए भी यह प्रेरणादायक है। सफाई हर व्यक्ति का दायित्व है। मिलकर ऐसे कार्यो को करना समाज में जागरूकता लाना है।
अर्चना, अध्यापक डीएवी स्कूल। स्वच्छता के इन सिपाहियों को किया सम्मानित
दैनिक जागरण की ओर से चलाए गए सफाई अभियान के दौरान स्कूल में बेहतरीन कार्य करने वाले स्वच्छता के सिपाहियों को प्रमाणपत्र देर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सुनील, सुरेंद्र, सरोज, पवन, मंजीत, कृष्णा, निर्जला, इंदु, र¨वद्र, सुरेंद्र को सम्मानित किया गया।