यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'हेलो सर आपका बिजली बिल बकाया है...', फोन पर बिजली कनेक्शन कट जाने का डर दिखाकर अपराधी दे रहे साइबर फ्रॉड को अंजाम
सावधान चंबा में साइबर ठगी करने वाले अपराधी बिजली कनेक्शन कट करने को लेकर फर्जी एसएमएस भेज ऑनलाइन फ्रॉड कर ...और पढ़ें

HighLights
- मोबाइल पर फर्जी बिजली बिल का संदेश भेजकर लगा रहे चूना
- बिजली बोर्ड के पास रोजना फर्जी एसएमएस की आ रही शिकायते
- विभाग की उपभोक्ताओं से अपील फर्जी संदेश का ना दे जवाब
जागरण संवाददाता,चंबा। हेलो सर आपका बिजली बिल बकाया है, कुछ ही घंटे में बिजली कनेक्शन कट जाएगा। इस तरह के मैसेज और फोन चंबा में लोगों को धड़ाधड़ आ रहे हैं। दरअसल यह मैसेज और कॉल साइबर अपराधी कर रहे हैं। साइबर अपराधी ठगी (Cyber Criminal Fraud) करने के लिए नया तरीका अपना रहें। इसके लिए वह बकाया बिजली बिल (Electricity Bill) को ठगी का जरिया बना रहे हैं। चंबा में रहने वाले कई लोगों के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है।
ऐसे करते हैं साइबर अपराधी उपभोक्ता से फ्रॉड
बिजली बोर्ड के आधिकारियों के पास रोजना फर्जी एसएमएस को लेकर पांच से दस शिकयते आ रही है। लिहाजा रोजना शिकायते आने के बाद बिजली बोर्ड भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। बोर्ड से लोगों को किसी भी संदेश का जबाव ना देने की अपील की है।
साइबर अपराधी द्वारा फोन पर उपभोक्ता से प्ले स्टोर पर एक एप डाउनलोड करने को कहते हैं और फिर एप डाउनलोड करने पर आइपी एड्रेस टाइप का 12 डिजिट का ऑटो जनरेटेड कोड मांगा जाता है। उस कोड को बताते ही मोबाइल की समस्त जानकारी अज्ञात व्यक्ति के पास चली जाती हैं। उसके बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा गूगल पे या अन्य माध्यम से एक खाते से पेमेंट अपने खाते में जमा कर लिया जाता है।
एक उपभोक्ता के पास आया ये मैसेज
इन दिनों एक उपभोक्ता के पास मैसेज आया। इस मैसेज में लिखा था, 'प्रिय उपभोक्ता, आज रात 9.30 बजे से आपकी बिजली विद्युत विभाग से कट जाएगी, क्योंकि आपका पुराना बिल अपडेट नहीं हुआ है। इसके लिए कृपया हमारे विद्युत कार्यालय के फोन नंबर से 7041404498 पर संपर्क करें। ये संदेश भेजा जा रहा है। रोजना विद्युत विभाग में भी पांच से दस लोगों द्वारा ऐसा ही मैसेज आने की शिकायत दर्ज कराई जा रही है।'
.jpeg)
क्या है इलेक्ट्रिसिटी नियम?
इंडियन इलेक्ट्रिसिटी नियम के मुताबिक अगर ग्राहक की तरफ से समय पर बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाता है, तो उसे 3 माह का वक्त दिया जाता है, ताकि ग्राहक तीन माह में बिजली बिल का भुगतान कर दें। इसी के साथ 15 दिनों के नोटिस का समय भी दिया जाता है।
फर्जी संदेश का जवाब न दें: परवेश ठाकुर
चंबा के बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभिंयता परवेश ठाकुर ने कहा कि कई उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर बिजली काटने की धमकी के साथ फर्जी मैसेज प्राप्त हुए हैं। हमारी सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि ऐसे फर्जी संदेश का जवाब न दें। लोगों से अपील है कि साइबर अपराधी ठगी करने के लिए नया तरीका अपना रहे हैं। बिजली बिल का बकाया या कोई समस्या होने पर अधिकारी से ही संपर्क करें। अपराधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।
किस तरह से बचें
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए एएसपी चंबा विनोद धीमान ने बताया कि सबसे पहले लोग खुद और घर वालों को साइबर ठगी, बैंक फ्राड या इस तरह के दूसरे धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को केवाईसी या किसी भी बात के लिए ओटीपी शेयर न करें। किसी भी तरह के फोन या मैसेज को पहले जांच परख लें। बिजली विभाग की तरफ से बिल बकाया का मैसेज या कॉल करने पर तुरंत अपने सब डिवीजन दफ्तर में जाकर संपर्क करें।
