जंगल से घास लेकर लौट रही महिला की ढांक से गिरकर मौत
विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल में ढांक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 07:59 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 07:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सलूणी : विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत करवाल में ढांक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान लाम्बी (42) पत्नी देसो निवासी नगाली के रूप में हुई है। लाम्बी पशुओं को घास लाने जंगल गई थी। देर शाम जब वह घर वापस लौट रही थी तो उसका संतुलन बिगड़ा और साथ लगती ढांक में जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने ग्रामीणों सहित उसकी तलाश की। इस दौरान महिला को खाई में मृत पाया गया। उधर, पंचायत प्रधान माया देवी बताया कि लाम्बी की ढांक से गिरकर मौत हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें