Move to Jagran APP

महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजी कांग्रेस

प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को चंबा मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ओर से पदयात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 04:04 PM (IST)
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजी कांग्रेस
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजी कांग्रेस

संवाद सहयोगी, चंबा : प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को चंबा मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की ओर से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा चंबा जिला मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार से होते हुए हरदासपुरा चौक तक निकाली। कांग्रेसियों ने उक्त तीन मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए जमकर नारेबाजी भी की।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर ने राज्य में बढ़ती महंगाई के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा उपचुनाव में इसी के फलस्वरूप जनता ने भाजपा को वोट न देकर कांग्रेस पार्टी में आस्था दिखाई है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों से वैट घटाकर राहत देनी चाहिए।

कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने व्यस्त हैं और यहां प्रदेश के लाखों बेरोजगार सरकारी नौकरी की आस में परेशान हैं। करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि पदयात्रा के दौरान चंबा के स्थानीय लोगों ने भी प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के प्रति कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन की सराहना की।

पदयात्रा में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जगदीश हांडा, अब्दुल गनी, महासचिव नरेश राणा, महासचिव कपिल भूषण, ब्लाक सचिव भानु प्रताप, सचिव प्रकाश शर्मा, सचिव मनोज काशव, सचिव देवराज शर्मा, सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष जीवन सलारिया, अल्पसंख्यक विभाग के राज्य उपाध्यक्ष लियाकत खान, कांग्रेस सेवादल ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा उर्फ राजू, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, ओमप्रकाश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल राणा, उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, युवा कांग्रेस महासचिव हरीश नरयाल, राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग समन्वयक रमेश शर्मा, पंकज , महाशू राम, मनोज दिओड़, एनएसयूआइ अध्यक्ष ओम ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.