राफेल संबंधी बयानों पर माफी मांगे कांग्रेस
भाजपा मंडल चंबा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी तथा पूरी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल पर ब्यानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके उपरांत एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह से मिले तथा एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को एक ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने मांग उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी इस झूठ को बोलने पर माफी मांगे। उन्होंने कहा कि राफेल मामले पर पुनर्विचार संबंधित दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में इस मामले पर जांच की मांग को बेवजह तथा गैर जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि राफेल खरीद प्रक्रिया यदि
संवाद सहयोगी, चंबा : भाजपा मंडल चंबा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल संबंध में दिए गए बयानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके उपरांत एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह से मिले तथा प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने मांग उठाई कि कांग्रेस पार्टी तथा राहुल गांधी इस झूठ को बोलने पर माफी मांगे। उन्होंने कहा कि राफेल मामले पर पुनर्विचार संबंधित दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में इस मामले पर जांच की मांग को बेवजह तथा गैर जरूरी बताया है। राफेल खरीद प्रक्रिया सही और पारदर्शी को बताने का फैसला सर्वोच्च न्यायालय दिसंबर 2018 में भी दे चुका है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी पहले भी मात खा चुकी है। आज फिर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद उसका झूठ उजागर हुआ है।