बाल मजदूरी की 1098 पर करें शिकायत
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत कंदला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माउआ में मंगलवार क
संवाद सहयोगी, चंबा : ग्राम पंचायत कंदला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माउआ में मंगलवार को चाइल्ड लाइन ने ओपन हाउस का आयोजन किया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने चाइल्ड लाइन से आए सदस्यों का स्वागत किया। इसमें सर्वप्रथम चाइल्ड लाइन कार्यकर्ता चमन ¨सह व काजू राम ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया।
इसके बाद चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चों को टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। यह हेल्पलाइन शुन्य से 18 साल तक की आयु तक के बच्चों के लिए है, जोकि 24 घंटे कार्यरत है। इसके अलावा बच्चों को बाल विवाह तथा बाल मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें चार बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागी रंकज कपूर, सूरज कुमार, अक्षय कुमार तथा रोहित कुमार ने बाल विवाह व बाल मजदूरी पर विचार रखे। प्रतियोगिता में रंकज कपूर ने पहला, रोहित कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान चार बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इसमें शीतल शर्मा ने पहला व अंजली ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के दौरान ए, बी व सी ग्रुप बनाए गए। प्रत्येक समूह से दस-दस प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में ग्रुप ए ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें अमिशा, सीमा व नीरज शामिल रहे। ग्रुप बी ने दूसरा स्थान हासिल किया।इसमें सूरज, ललिता, प्रिया शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी प्रधानाचार्य दिनेश कुमार द्वारा अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 190 बच्चों व 15 अध्यापकों ने भाग लिया।