Move to Jagran APP

मंत्री के निर्देशों के बाद हल हुई पेयजल समस्या

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी नगर पंचायत चुवाड़ी के वार्ड नंबर दो में विगत तीन वर्षो से पेश आ रही पेयजल किल्लत की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ¨सह के निर्देशों के बाद विभाग ने वार्ड में पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी है। ज्ञात हो कि वार्ड में पेयजल की किल्लत की समस्या के समाधान हेतु लोगों ने कई मर्तबा विभाग के आग्रह किया। परंतु समस्या जस की तस बनी हुई थी। हाल ही में वार्ड के लोगों ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष शमर को समस्या के बारे में अवगत करवाया। जिस पर शमर द्वारा मामला काबिना मंत्री के ध्यान में लाया गया। काबिना मंत्री महेंद्र ¨सह के निर्देशों पर आईपीएच विभाग ने फौरन वार्ड की पेयजल समस्या का निदान कर दिया है। जिसके लिए लोगों ने काबिना मंत्री महेंद्र ¨सह व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष शमर का आभार जताया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 03:51 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jan 2019 03:51 PM (IST)
मंत्री के निर्देशों के बाद हल हुई पेयजल समस्या
मंत्री के निर्देशों के बाद हल हुई पेयजल समस्या

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : नगर पंचायत चुवाड़ी के वार्ड 2 में विगत तीन वर्ष से पेश आ रही पेयजल किल्लत का आखिरकार समाधान हो गया है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ¨सह के निर्देशों के बाद विभाग ने वार्ड में पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी है।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि वार्ड में पेयजल की किल्लत की समस्या के समाधान के लिए लोगों ने कई मर्तबा विभाग के आग्रह किया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई थी। हाल ही में वार्ड के लोगों ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष शर्मा को समस्या के बारे में अवगत करवाया। इस पर शर्मा ने मामला मंत्री महोदय के ध्यान में लाया। मंत्री महेंद्र ¨सह के निर्देशों पर आइपीएच विभाग ने फौरन वार्ड की पेयजल समस्या का निदान कर दिया है। इसके लिए लोगों ने कैबिनेट मंत्री महेंद्र ¨सह व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष शर्मा का आभार जताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.