विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के चंबा में चाचा ने नाबालिग भतीजियों से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 15 Jul 2026 09:18 AM (GMT+05:30)

चंबा के सलूणी क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी दो नाबालिग भतीजियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. चंबा में चाचा पर दो नाबालिग भतीजियों से दुष्कर्म का आरोप।

  2. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच शुरू की।

  3. घटना के बाद सलूणी क्षेत्र में स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा।

जागरण संवाददाता, चंबा। तेलका में सलूणी क्षेत्र में एक व्यक्ति पर अपनी दो नाबालिग भतीजियों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने बड़ी भतीजी के साथ घर में और छोटी भतीजी के साथ खेत में दुष्कर्म किया। पीड़िताओं ने जब अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया, तो परिवार के लिए यह एक बड़ा सदमा था।

पीड़िताओं के पिता ने सदर थाना चंबा पहुंचकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित का मेडिकल करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। इस घटना के बाद सलूणी और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने कुछ बातें स्वीकार की हैं और जांच पूरी होते ही जल्द से जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।