विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंबा हादसा: 'नाश्ता तैयार रखना 8 बजे तक...', पत्नी से कही यह बात बन गई आखिरी; पिता-बेटे समेत एक साथ उठेंगी 5 अर्थियां

Published: Tue, 28 Jul 2026 10:16 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:20 PM (IST)

बचन सिंह ने हादसे से पहले पत्नी को 8 बजे तक घर पहुंचने और साथ नाश्ता करने का वादा किया ...और पढ़ें

एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम। फोटो जागरण

एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम। फोटो जागरण


HighLights

  1. हादसे से पहले पति ने पत्नी से किया था नाश्ते का वादा।

  2. चंबा के लाहड़ में भीषण सड़क दुर्घटना में पांच की मौत।

  3. पुलिस जवान सहित एक ही परिवार के पांच सदस्य मारे गए।

कमल ठाकुर, मैहला (चंबा)। तृप्ता... हम सुबह करीब आठ बजे तक घर पहुंच जाएंगे। ब्रेकफास्ट तैयार रखना, आज सब साथ बैठकर नाश्ता करेंगे। यह बचन सिंह के वे आखिरी शब्द थे, जो उन्होंने हादसे से करीब आधा घंटा पहले अपनी पत्नी तृप्ता देवी से फोन पर कहे थे।

उस समय शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह बातचीत उनकी जिंदगी की आखिरी बातचीत साबित होगी। पति की आवाज सुनकर तृप्ता देवी ने भी राहत की सांस ली। उन्हें लगा कि मासूम का इलाज सफल रहा और अब पूरा परिवार सकुशल घर लौट रहा है।

उन्होंने सुबह के नाश्ते की तैयारी की मानसिक योजना भी बना ली थी। लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिख रखा था। घर की चौखट पर अपनों के कदमों की आहट आने से पहले ही एक ऐसी खबर पहुंची, जिसने सब कुछ उजाड़ दिया।

अब एक साथ उठेंगी पांच अर्थियां

लाहड़ के पास देर रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बचन सिंह, उनके पुलिस जवान पुत्र रिपन कुमार, पुत्रवधू रिम्पी, भतीजी कीर्ति और एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जिस परिवार के लिए तृप्ता देवी नाश्ता तैयार करने वाली थीं, उसी परिवार की अब एक साथ पांच अर्थियां उनके आंगन से उठेंगी।

मंगलवार सुबह तक तृप्ता देवी दरवाजे की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखती रहीं, लेकिन घर लौटे अपने नहीं, बल्कि उनके निधन की खबर। फोन पर किया गया वह एक साधारण-सा वादा ब्रेकफास्ट साथ करेंगे अब पूरे गांव की आंखें नम कर देने वाली आखिरी याद बन चुका है।

गेहरा गांव में हर कोई यही कह रहा है कि कभी-कभी नियति इंसान से उसके सबसे खूबसूरत वादे भी छीन लेती है।