विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खबर का असर: 'मिनी स्विट्जरलैंड' खज्जियार के लोगों के लिए अच्छी खबर! 15 साल बाद मंगला-टपूण संपर्क मार्ग बनना शुरू

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:19 AM (IST)

चंबा में मंगला-टपूण संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने टारिंग का काम फिर से शुरू कर दिया है। यह ...और पढ़ें

अब सड़क मार्ग को पक्का किया जा रहा है (दैनिक जागरण)

अब सड़क मार्ग को पक्का किया जा रहा है (दैनिक जागरण)

HighLights

  1. मंगला-टपूण संपर्क मार्ग पर टारिंग का कार्य फिर शुरू

  2. दैनिक जागरण की खबर के बाद विभाग ने लिया संज्ञान

  3. 15 साल बाद हजारों ग्रामीणों को मिलेगा आरामदायक सफर

जागरण संवाददाता, चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते मंगला-टपूण संपर्क मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने टारिंग का कार्य आरंभ कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों से संपर्क सड़क की हालत खस्ता थी। जगह-जगह बजरी उखड़ी हुई थी। दोपहिया वाहन चालक गिरकर जख्मी हो रहे थे। वाहन चालकों और राहगीरों को आ रही समस्या और हादसों को देखते हुए दैनिक जागरण ने 12 सितंबर को मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।

हरकत में आते हुए विभाग ने टारिंग का कार्य आरंभ कर दिया है। इससे वाहन चालकों का सफर आरामदायक होगा। मंगला-टापून सड़क का निर्माण कार्य करीब 15 वर्ष पहले वर्ष 2011 में आरंभ हुआ था।

लगभग तीन किलोमीटर सड़क बनने के बाद कार्य ठप था। वर्ष 2020 में दोबारा निर्माण कार्य शुरू हुआ और टपून गांव सड़क से जुड़ा। करीब छह माह पहले सड़क को पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

chamba_news

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर 

ठेकेदार ने लगभग तीन किलोमीटर हिस्से में बजरी बिछाई, जिसके बाद कार्य ठप था। लिहाजा सड़क पर बिछाई रोड़ी भी उखड़ गई थी। लेकिन अब फिर से कार्य शुरू होने से ग्रामीणों सहित वाहन चालक खुशी महसूस कर रहे हैं।

मंगला टपूण संपर्क सड़क मार्ग की मरम्मत, जगह-जगह बरसात आदि दिनों में गिरने मलबे को हटाने, तंग जगह को चौड़ा करने, सड़क किनारे नालियां बनाने के अलावा सड़क पर तारकोल बिछा कर पक्का किया जा रहा है।

लिहाजा सड़क से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों सहित लोगों को लाभ करीब आठ से दस किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग से ओड़ा और टापून पंचायतों के करीब पांच हजार ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है।

यह सड़क ओड़ा पंचायत के कंदारा, संदेटा, ठंडारा और सिया तथा टापून पंचायत के प्रोटा, टापून और ग्रोटा-द्रबला गांव को जोड़ती है। सड़क खस्ता हालत में सुधार के साथ, संकरे हिस्सों को चौड़ा करने, दुर्घटना संभावित स्थानों पर क्रैश बैरियर लगाने व इसे पक्का करने की ग्रामीण कई समय से गुहार लगा रहे थे।