Move to Jagran APP

होमगार्ड जवानों से कांग्रेस सरकार ने की वादा खिलाफी : चौहड़िया

संवाद सहयोगी, डलहौजी : प्रदेश में सेवारत करीब 7100 होमगार्ड जवानों का प्रदेश सरकार के प्र

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Oct 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 03:00 AM (IST)
होमगार्ड जवानों से कांग्रेस सरकार ने की वादा खिलाफी : चौहड़िया
होमगार्ड जवानों से कांग्रेस सरकार ने की वादा खिलाफी : चौहड़िया

संवाद सहयोगी, डलहौजी : प्रदेश में सेवारत करीब 7100 होमगार्ड जवानों का प्रदेश सरकार के प्रतिआक्रोश कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। यह बात आल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला चंबा के अध्यक्ष जो¨गद्र चौहड़िया ने प्रेस बयान में कही। चौहड़िया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रति होमगार्ड जवानों ने कड़ा रुख अपना लिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री ही झूठ बोलता हो उस प्रदेश की जनता न्याय की उम्मीद कैसे कर सकती है। चौहड़िया ने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र सत्ता मिलने पर होमगार्ड जवानों को 12 माह का रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन पांच वर्ष तक कांग्रेस सरकार को अपना वादा याद नहीं आया। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों को बेसिक पे, ग्रेड पे तथा डीए दिया जा रहा है, सेना तथा पुलिस की तरह त्यौहारों की छुट्टियां बंद की जाती हैं फिर बारह माह रोजगार क्यों नहीं दिया जा रहा है। चौहड़िया ने कहा कि मंत्रियों-विधायकों के वेतन भत्ते एकमुश्त बढ़ाए जा रहे हैं, जिसमें पक्ष-विपक्ष सुर से सुर मिलाते हैं। लेकिन जब होमगार्ड जवानों के हितों की बात आती है तो दोनों प्रमुख राजनीतिक दल होमगार्ड जवानों को मंहगे बताते हुए मुंह फेर लेते हैं। अगर इन राजनीतिक दल का होमगार्ड जवानों के प्रति यही उदासीन रवैया रहा तो जवानों के पास संगठन की मर्यादा भूल कर सड़कों पर उतरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.