238 ग्राम चरस सहित दबोचा व्यक्ति
चंबा : किहार पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार शाम
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Sep 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Sep 2017 03:00 AM (IST)
चंबा : किहार पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित दबोचने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार शाम समय करीब साढ़े बजे जब पुलिस पार्टी चकोली के पास गश्त कर रही थी तो कर्म ¨सह पुत्र चेत राम निवासी गांव बल डाकघर डांड तहसील सलूणी सामने से पैदल चला आया। लेकिन पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोचा और उसकी तलाशी ली। पुलिस को उससे 238 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें