Move to Jagran APP

30 घंटे बाद बहाल हुआ चंबा-होली मार्ग

यातायात के लिए शनिवार को बंद हुआ चंबा-होली मार्ग रविवार को भी बहाल नहीं हो पाया है, जिस कारण होली क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के समीप बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी हैं, जिन्हें शनिवार से लोक निर्माण विभाग द्वारा हटाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन, बड़ी-बड़ी चट्टानें होने के कारण उन्हें शनिवार को भी वहां से नहीं हटाया जा सका। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मार्ग को बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत करती रही। लेकिन देर शाम तक भी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। मार्ग बंद होने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मार्ग

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:16 PM (IST)
30 घंटे बाद बहाल हुआ चंबा-होली मार्ग
30 घंटे बाद बहाल हुआ चंबा-होली मार्ग

संवाद सहयोगी, होली : यातायात के लिए शनिवार दोपहर बाद बंद हुआ चंबा-होली मार्ग रविवार शाम छह बजे 30 घंटे बाद बहाल हो गया। इससे यहां पर लोगों न राहत की सांस ली। मार्ग बंद होने से होली क्षेत्र के लोगों की दिक्कत बढ़ गई थी। मार्ग पर ज्यूरा माता मंदिर के समीप भारी-भरकम चट्टानें गिरी होने के कारण लोक निर्माण विभाग को मार्ग को बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार देर शाम मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई। मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं, दूसरी तरफ मार्ग पूरी तरह से बाधित होने से रविवार को होली मुख्यालय में दूध, ब्रेड व अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पाई। रविवार को सुबह ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई। मशीनरी के माध्यम से मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू हुआ।

loksabha election banner

शनिवार दोपहर बाद चंबा-होली मार्ग पर ज्यूरा के समीप पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिरी थीं। इसके चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मशीनरी सहित मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। रविवार देर शाम मार्ग को बहाल कर दिया गया।

यात्रियों राज कुमार, सुरेंद्र ¨सह, दिनेश कुमार व प्रेम ¨सह ने बताया कि उक्त मार्ग शनिवार दोपहर बाद से अवरुद्ध होने से यहां पर उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। रविवार शाम मार्ग बहाल होने से लोगों को राहत मिली। चंबा-होली मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा था। भारी-भरकम चट्टानें होने के कारण काफी मशक्कत के बाद रविवार देर शाम मार्ग को बहाल कर दिया गया।

इंद्र ¨सह गौतम, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग भरमौर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.