वैज्ञानिक विधि से खेती करें किसान : डॉ. हरी
विभाग, उद्योग तथा कृषि विभाग के पदाधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
By Edited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 02:49 PM (IST)
चंबा, जेएनएन। कृषि विज्ञान केंद्र सरू में 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक नौणी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हरी चंद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला के उद्यान, वन, उद्योग तथा कृषि विभाग के पदाधिकारियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में किसान व बागवान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों व बागवानों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।
विभागीय अधिकारी इन योजनाओं के बारे में किसानों व बागवानों को जानकारी दें। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. राजीव रैना ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एंव उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। किसानों व बागवानों को वैज्ञानिक विधि के माध्यम से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर धारो राम, महाराज ¨सह, डीनू राम, हरी ¨सह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें