चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
भारतीय जनता युवा मोचर की बैठक मंगलवार को भलेई में आयोजित की गई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विनायक रैणा ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर कार्यकतरओं को संबोधित करते हुए डीएस ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनावों में युवाओं की अहम भूमिका होती है और वर्तमान का युवा भाजपा की नीतियों व रीतियों में विश्वास रखता है। ठाकुर ने कार्यकतरओं से चुनावों के लिए तैयार हो जाने का आह्वान करते हुए योजनाओं का घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाजयुमो की बैठक मंगलवार को भलेई में जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर व भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनायक रैणा की अध्यक्षता में हुई। डीएस ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होती है और वर्तमान का युवा भाजपा की नीतियों व रीतियों में विश्वास रखता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार होने का आह्वान करते हुए योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए कहा। इस मौके पर क्षेत्र के चार लोगों ने भाजपा का दामन भी थामा।