भाजपा ने आपातकाल के खिलाफ निकाली रैली
भाजपा मंडल डलहौजी ने देश में 26 जून को लगे आपातकाल के खिलाफ रैली निकाली।
फोटो सहित-
संवाद सूत्र, सुरंगानी : भाजपा मंडल डलहौजी ने देश में 26 जून को लगे आपातकाल के खिलाफ मंगलवार को जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर व डलहौजी मंडल उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा (पप्पू) की अगुवाई में सुरंगानी में रैली निकाली। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लेकर हथनी से सुरंगानी के पप्पू मोड़ तक निकाली रैली के दौरान मौन धारण किया था।
सुभाष शर्मा ने कहा कि हर वर्ष 26 जून को रैली निकालकर इस दिन को आपातकाल के रूप में याद किया जाता है। 1975 में इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। भारतीय जनता ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। तब से इसे दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। रैली में घनश्याम, जिला सचिव बालम, कोषाध्यक्ष प्रहलाद, एससी मोर्चा अध्यक्ष लेखराज, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि ¨सह, हेत राम, रा¨जद्र कुमार, गोपाल, अमर ¨सह, वक्फ बोर्ड की सदस्य समीना बेगम, शमशाद, शमीम बेगम, ब्यास देव, र¨वद्र, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल डलहौजी के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, खैंखो राम, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम, नरैण ¨सह ठाकुर आदि ने भाग लिया।