Move to Jagran APP

भाजपा ने किसी धर्म या समुदाय से नहीं किया भेदभाव : तावड़े

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि पार्टी सबके साथ एक तरह का व्यवहार करती है।भ्

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 10:10 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 10:10 PM (IST)
भाजपा ने किसी धर्म या समुदाय
से नहीं किया भेदभाव : तावड़े
भाजपा ने किसी धर्म या समुदाय से नहीं किया भेदभाव : तावड़े

जागरण संवाददाता, चंबा : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर पार्टी के संबंध में झूठी खबरें फैलाता है कि यह हिदू संगठन है। भाजपा ने कभी किसी धर्म या समुदाय के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। विरोधी दल हमेशा आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा मुस्लिम व अल्पसंख्यक विरोधी है। कोई यह साबित कर दे कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित किसी योजना का इन लोगों को लाभ नहीं दिया गया है तो हम राजनीति छोड़ देंगे।

loksabha election banner

विनोद तावड़े ने बुधवार को चंबा में आयोजित जिलास्तरीय अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश को विश्व के पटल पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत फिर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कार्यकर्ता लोगों के दिल में उतरकर उनका विश्वास जीतें और उन्हें मोदी सरकार की अल्पसंख्यकों के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दें। पार्टी में किसी भी धर्म को लेकर कोई शंका नहीं है। कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ें। लोगों को बताएं कि मोदी सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास करना है। भाजपा किसी जाति, धर्म की न सोचकर सभी का एक समान विकास चाहती है। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, चंबा सदर विधायक पवन नैयर, मार्केटिग कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन डा. राजीव भारद्वाज, चंबा के प्रभारी उमेश दत्त, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवीर नागपाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद राजबली सहित अनुसूचित जाति जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह मौजूद रहे। आपके विधायक खुश हैं, नारे बाद में लगाओ

चंबा में अल्पसंख्यक सम्मेलन में नारेबाजी करने वालों को विनोद तावड़े ने टोकते हुए कहा कि आपके विधायक खुश हैं, नारे बाद में लगाओ। जैसे ही मुख्यातिथि मंच पर पहुंचे तो वर्षा शुरू हो गई। वर्षा को देखते हुए भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री का पहले संबोधन करवाने का निर्णय लिया। इस बीच पार्टी कार्यकर्ता विधायक पवन नैय्यर के नारे लगा रहे थे। हालांकि विधायक ने उन्हें इशारा कर नारे न लगाने के लिए कहा। इसके बावजूद मुख्यातिथि के भाषण के बीच वे नारे लगाते रहे। इसे देखते हुए तावड़े ने उन्हें टोका। इसके बाद नारेबाजी बंद हो गई। मिशन रिपीट के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

संवाद सहयोगी, चंबा :भाजपा जिला चंबा की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजला जिलाध्यक्ष जसवीर नागपाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े उपस्थित रहे। बैठक में मिशन रिपीट के लिए भाजपा ने रणनीति बनाई।

विनोद तावड़े ने जिला के सभी पदाधिकारियों को मिशन रिपीट 2022 के संबंध में जानकारी दी और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने दावा किया कि इस साल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा दोबारा सरकार बनाने जा रही है और जिला चंबा भाजपा के 628 बूथ पर जीत का परचम लहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत रंग लाएगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चो व मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। तावड़े ने दिया अपना बूथ-सबसे मजबूत का मूलमंत्र

संवाद सहयोगी, डलहौजी : चंबा जिला के प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बूथ नंबर 86 बाथरी एक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपना बूथ-सबसे मजबूत का मूलमंत्र दिया। कार्यकर्ताओं से बूथ पर पार्टी संगठन के कार्यो की समीक्षा की गई।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ पर पार्टी के सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों को मजबूत बनाने और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग व क्षेत्र का एक समान विकास करवाया है। हर वर्ग को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के एक समान लाभ दिए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए अब काफी कम समय रह गया है। अब कार्यकर्ताओं की बारी है कि वे योद्धा की तरह मैदान में डट जाएं। भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों का बूथ स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कर प्रदेश में रिवाज बदलने में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए कार्यकर्ता प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनवाएं। वहीं, जिला मार्केटिग कमेटी चंबा के चेयरमैन डीएस ठाकुर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज व भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी उमेश दत्त ने भी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.