अतुल चंबियाल को चुना जिला सोशल मीडिया सह संयोजक
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया टीम की जिला स्तरीय बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग परिधि गृह चंबा में जिला संयोजक मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, चंबा : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला चंबा के सोशल मीडिया टीम की जिलास्तरीय बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग परिधि गृह चंबा में जिला संयोजक मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला तथा मंडल की नई सोशल मीडिया टीम बनाई गई। इसमें अतुल चंबियाल को जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक का कार्यभार सौंपा गया। चंबा मंडल में मनोज ठाकुर को संयोजक, कुलेश्वर नरयाल को सह संयोजक का दायित्व तथा आशीष, लगेश व र¨वद्र को सदस्यों में शामिल किया गया।
इसी तरह भरमौर मंडल से अमित को संयोजक, अमित सांख्यान को सहसंयोजक और शिव कुमार, दीपक व्यास व सचिन कुमार को सदस्य, डलहौ•ाी मंडल से अरुण कुमार को संयोजक, पवन कुमार को सहसंयोजक और मनीश कुमार, चैन लाल व वरुण सहगल को सदस्य चुना गया। भटियात से अंशुल को संयोजक, रितेश राणा को सहसंयोजक और मिलन, नरोत्तम शर्मा व राकेश शर्मा को सदस्य तथा चुराह मंडल से मनीश ठाकुर को संयोजक, गो¨वद राम को सहसंयोजक और चमन, चंचल, केवल व सुरेश नेगी को सदस्य चुना गया।
मनोज कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजयुमो चंबा की सोशल मीडिया टीम भी पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर भाजयुमो चंबा मंडल के महामंत्री राजन चौधरी, भाजयुमो सोशल मीडिया प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य खेम राणा, सुनिल शर्मा, विक्की टंडन मौजूद रहे।