जिले में भाजपा की मजबूती के लिए मिलकर करेंगे काम : जय सिंह
प्रदेश एससी, एसटी डेवेल्पमेंट कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष जय ¨सह ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
संवाद सहयोगी, चंबा : प्रदेश एससी, एसटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष जय ¨सह ने कहा है कि सरकार की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को वह ईमानदारी से निभाएंगे। शनिवार को जय ¨सह बालू स्थित जनजातीय भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर जिला भाजपा सचिव दिनेश शर्मा व भाजपा कार्यकर्ता विक्रम कपूर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व जय ¨सह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जय ¨सह ने कहा कि एससी/एसटी समुदाय पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष ध्यान है। सरकार हर वर्ग को एक साथ लेकर विकास की नई गाथा लिख रही है। जय ¨सह ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएंगे। जय ¨सह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करना उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि वे मिलजुल कर काम करेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटें भाजपा जीतेगी।