भाजपा के प्रति बढ़ा अनूसूचित जाति के लोगों का विश्वास
अनुसूचित जाति के लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है।
संवाद सहयोगी, पांगी : अनुसूचित जाति के लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। 98 फीसद अनुसूचित जाति के लोगों ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। यह बात जिला अनुसूचित जाति विभाग के जिला महासचिव सुजीराम ने कही।
उन्होंने कहा कि विकास खंड पांगी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज व विधायक जियालाल कपूर के नेतृत्व में तीन साल में कई विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान समान निधि योजना, आवास योजना समेत कई योजनाओं का लाभ गरीब लोगों को मिल रहा है। हाल ही में सरकार की ओर से जारी सोलर पैनल का विधायक जियालाल कपूर ने गरीब लोगों को वितरण किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस उक्त वर्ग को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती थी। पांगी में शत प्रतिशत लोग कांग्रेस के साथ चलते रहे लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उनका कोई भला नहीं किया। किसी भी अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति को जिला व प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका देना तो दूर ब्लॉक स्तर पर भी पार्टी का नेतृत्व नहीं सौंपा। भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों के लोगों को समान अवसर प्रदान कर रही है। भाजपा लोगों के दुख-दर्द को समझते हुए इन्हें दूर करने में जुटी है। यही कारण है कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।