Move to Jagran APP

बनीखेत में भाजपा से जुड़े 500 नए सदस्य

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को बनीखेत में कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने पार्टी में शामिल हुए नए लोगों की सदस्यता कर उन्हें सदस्यता पर्चियां सौंपी। ठाकुर ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल हुए लोगों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत जिला भर में अब तक हजारों की संख्या में नए सदस्य पार्टी के साथ जुड़े हैं। ठाकुर ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं व जनहित्त के चलते ही भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन होने

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 04:10 PM (IST)
बनीखेत में भाजपा से जुड़े 500 नए सदस्य
बनीखेत में भाजपा से जुड़े 500 नए सदस्य

संवाद सहयोगी, डलहौजी : भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को बनीखेत में कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने नए लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई। डीएस ठाकुर ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत जिलेभर में अब तक हजारों नए सदस्य पार्टी के साथ जुड़े हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं व जनहित के चलते ही भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन होने का गौरव हासिल है। उन्होंने कहा कि जिला में पार्टी के साथ जुड़ने के लिए लोगों में उत्साह है। एक सप्ताह में ही बनीखेत में पांच सौ से अधिक नए लोग पार्टी के सदस्य बने हैं। इसके बाद ठाकुर ने भाजपा मंडल डलहौजी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की मांगें व समस्याएं भी जानी। ठाकुर ने कहा कि बनीखेत के लिए बड़ी पेयजल योजना, पार्किंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समस्याएं उनके ध्यान में लाई जाएंगी। इस मौके पर कागड़ा संसदीय क्षेत्र की भाजपा आइटी सेल की संयोजक एवं जिला महिला मोर्चा महासचिव सत्यमेव जयते, भाजपा मंडल डलहौजी अध्यक्ष विजय ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.