डीएस ठाकुर ने दिया कपड़ा, भाजपा कार्यकर्ता बना रहीं मास्क
ट कमेटी के चेयरमेन डीएस ठाकुर द्वारा अपनी ओर से महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मास्क तैयार करने के लिए कपड़ा उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे कि कार्यकर्ताएं मास्क तैयार कर लोगों में वितरित कर रही हैं। वीरवार को भी डीएस ठाकुर ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सत्यमेव जयते को मास्क तैयार करने के लिए सौ मीटर कपड़ा भिजवाया। भाजपा नेत्री सत्यमेव जयते ने कहा कि ठाकुर इससे पहले भी कपड़ा उपलब्ध करवा चुके हैं। जिससे कि मास्क तैयार कर बनीखेत व आसपास के क्षेत्र में लोगों में वितरित किए गए थे। उन्होंने बताया कि अब फिर से मास्क तैयार कर लोगों को उपलब्ध करवाए जा
संवाद सहयोगी, डलहौजी : डलहौजी विधानसभा हलके में भाजपा संगठन की ओर से लोगों में मास्क वितरण का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर द्वारा हजारों मास्क का वितरण कार्यकर्ताओं के माध्यम से करवाया गया। संगठन से जुड़ी महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मास्क तैयार कर लोगों में वितरित कर रही हैं।
डीएस ठाकुर ने अपनी ओर से महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मास्क तैयार करने के लिए कपड़ा उपलब्ध करवाया है। इस कपड़े से भाजपा की महिला कार्यकर्ता मास्क तैयार कर लोगों में वितरित कर रही हैं। वीरवार को भी डीएस ठाकुर ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सत्यमेव जयते को मास्क तैयार करने के लिए सौ मीटर कपड़ा भिजवाया। सत्यमेव जयते ने कहा कि डीएस ठाकुर इससे पहले भी कपड़ा उपलब्ध करवा चुके हैं। उस कपड़े से मास्क तैयार कर बनीखेत व आसपास के क्षेत्र में लोगों में वितरित किए गए थे। उन्होंने बताया कि अब फिर से मास्क तैयार कर लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।