कोराना काल में बुजुर्गो की देखभाल जरुरी
कोरोना काल में बुजुर्गो की देखभाल गंभीरता से करना बेहद जरूरी है।
संवाद सहयोगी, चंबा : कोरोना काल में बुजुर्गो की देखभाल गंभीरता से करना बेहद जरूरी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी से उनके संक्रमित होने का डर रहता है। सुरक्षित दादा-दादी, नाना-नानी अभियान के तहत 60 साल से अधिक आयु के लोगों के स्वजनों को घर-घर जाकर यह बात समझाई जा रही है। नेहरू युवा केंद्र चंबा के स्वयंसेवी मनोज नैयर ने ग्राम पंचायत रिडा में हुए कार्यक्रम में बताया कि इस अभियान की शुरुआत पांच मई को हुई हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में सभी लोगों को सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। मनुष्य सहित सभी जीव-जंतु के शरीर में जैविक क्रियाओं के संचालन के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा भोजन से प्राप्त होती है। इसलिए खानपान बेहतर होना चाहिए। कार्यक्रम में शान-ए-चंबा युवा मंडल का भी सहयोग रहा। इससे पूर्व ग्राम पंचायत जडेरा के गांव ग्रज्जन में पोषण माह अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया था।